परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने दिए 50 लाख रुपये
धामपुर/चांदपुर। उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये जिले पर खर्च करने के लिए संस्तुति पत्र लिखा है। मंत्री ने कहा कि देश कोरोना वायरस के चलते गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से जंग की जीत के लिए घरों में रहने का सुझाव दिया है। कटारिया ने बताया कि उन्होंने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष और एक माह का प्रधानमंत्री कोष में भी दिया है। चांदपुर नगर निवासी भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चैयरमेन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये एनईएफटी कराए हैं। उन्होंने यह धनराशि सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए अपने व्यक्तिगत खाते से दी है।