फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिलाओं को हर सप्ताह खिलाई जाएगी आयरन की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं को एनीमिया से बाहर रखने को गई नई पहल
विज्ञापन

-19 से 49 उम्र के बीच की महिलाओं को सप्ताह में आयरन गोली दी जाएगी
-हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एनीमिया मुक्त भारत के तहत स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। अब 19 से 49 उम्र तक की सभी महिलाओं को सप्ताह में एक गोली खिलाई जाएगी। जिससे वह एनीमिया ग्रसित न हो। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के बाद महिलाओं को आयरन की गोली दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक उन किशोरियों, युवतियों, महिलाओं को ही आयरन की गोली खिलाई जा रही थी। जो एनीमिया से ग्रसित हैं। अब महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच कर दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन

अगर महिला में हीमोग्लोबिन कम है तो आयरन की गोली रोजाना दी जाएगी। अगर हीमोग्लोबिन ठीक है तो सप्ताह में एक आयरन गोली खाने के लिए महिलाओं को दी जाएगी। इससे युवती एनीमिया से ग्रसित नहीं होगी। आशाओं को निर्देश दिए गए हैं कि युवती और महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर हीमोग्लोबिन की जांच कराएं।
विज्ञापन


युवती और महिलाओं में एनीमिया का प्रकोप कम करने के लिए यह पहल की गई है। हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने पर सप्ताह में एक गोली महिलाओं को खिलाई जाएगी। इससे एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के ग्राफ में कमी आएगी। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें