फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में अनशन पर बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में अनशन पर बैठीं महिलाएं
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कृषि कानून के विरोध में एक सप्ताह पूर्व शुरू किया गया क्रमिक आंदोलन जारी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अचल शर्मा के नेतृत्व में गांव तिसोतरा में कृषि कानून के विरोध में किसानों का क्रमिक अनशन जारी है। जिलाध्यक्ष ने किसानों से आह्वान किया कि जब तक एमएसपी खरीद का गारंटी कानून सरकार नहीं बनाती तब तक संगठन गांव-गांव में क्रमिक अनशन चलाएगा। रविवार को राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन के क्रमिक अनशन पर महिलाओं का जत्था बैठा। क्रमिक अनशन पर बैठीं महिलाओं में रूपा रानी, सुदेशना, पार्वती, विमला देवी, ब्रह्मवती शामिल रहीं। अचल शर्मा ने कहा सरकार ने अन्नदाता किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कृषि कानून को जल्द वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें