मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में नाली चोक होने से सड़क पर बहता पानी।
- फोटो : NAZIBABAD
गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बना परेशानी का सबब
मंडावली। मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में विद्युत पोल के गड्ढों में मिट्टी डालने से चोक हुई नालियों के कारण सड़क पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गड्ढों में सीमेंट बजरी भरवाने की मांग की।
औरंगपुर बसंता में 12 दिन पूर्व विद्युत ठेकेदार द्वारा सीसी रोड की नालियों में विद्युत पोल लगाए गए थे। ठेकेदार विद्युत पोल के गड्ढों के चारों ओर मिट्टी डालकर चले गए। ग्रामीण नरेश, सुरेश, कविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, लाल बहादुर, राजीव, सत्येंद्र सिंह का कहना है कि गड्ढों के चारों ओर मिट्टी लगाने से नालियां चोक हो गई, जिससे गांव का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्युत विभाग से विद्युत पोल के गड्ढों में सीमेंट बजरी डलवाने की मांग की है। उधर, भागूवाला बिजली घर के जेई छत्रपाल सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में वार्ता कर गड्ढों में सीमेंट और बजरी डलवा दी जाएगी।
मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में नाली चोक होने से सड़क पर बहता पानी।- फोटो : NAZIBABAD