फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर विधानसभा का महिला सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
महिला सम्मेलन में मौजूद धामपुर विधायक अशोक राणा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर विधानसभा का महिला सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

धामपुर। मास्टर होरी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को विधान सभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिलाओं को ट्रस्ट की ओर से पांच साल के विकास कार्यों की पुस्तिका और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रियंका स्कूल के मैदान में मास्टर होरी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हुए आशा बहू, संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह महिला सम्मान सम्मेलन में मुख्य वक्ता वर्षा कौशिक ने कहा कि पांच सालों में प्रदेश में महिलाएं सशक्त हुई हैं। अब बहन बेटियां घर से बाहर जाकर देश की तरक्की में योगदान दे रही है। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक व मुख्य ट्रस्टी अशोक राणा ने भाजपा के लिए समर्थन मांगा। ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, जिला मंत्री योजना गुप्ता ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्य अतिथि विधायक की माता जिला सहकारी बैक की पूर्व अध्यक्ष शांति सिंह ने भी महिला उत्थान के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ज्योति राणा, अदिति सिंह, रितु सिंह, नीरजा सिंह, मोनिका यादव, अनामिका जैन, सपना सिंह, पूनम गोयल, स्योहारा ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, राणा प्रियंकर सिंह, उदित नारायण सिंह, रोहित राणा, नीरज प्रताप सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार, अमखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौहान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें