फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल व बड चिप विधि से गन्ने की तैयार पौधों को बेच आत्मनिर्भर हो रही धामपुर क्षेत्र की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पौध को बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विकास परिषद की ओर से कई गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं द्वारा गन्ने की सिंगल बड व बड चिप विधि से तैयार गन्ने की पौध को तैयार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम के तहत महिलाओें को आत्मनिर्भर बनाने को ऐसा किया जा रहा है। महिलाएं पौधे तैयार कर किसानों को बेच रही हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सहफसली प्रदर्शन प्लांटों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के दृष्टिकोण से यह गन्ना विकास विभाग की अनूठी योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिला समूह को सिंगल बड विधि से उत्पादित गन्ने की नर्सरी पर प्रत्येक पौध पर 1.30 रुपये एवं बड चिप विधि से 1.50 रुपये का अनुदान गन्ना विकास विभाग द्वारा दिया जा रहा है। जो कृषक महिला समूह द्वारा उत्पादित गन्ने की नर्सरी को अपने खेतों में लगाकर सहफसली खेती करेगा, उसे भी योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। महिला समूह द्वारा गन्ना प्रजाति सीओ 0118, सीओ 15023, सीओएस 13235, सीओ 0238 की गन्ने की नर्सरी तैयार की जा रही है। इस विधि से जहां महिलाओं में समृद्धि आएगी वहीं स्वावलंबी भी बनेंगी। इस विधि में बीज कम लगने एवं शत प्रतिशत जमाव होने से नवीन गन्ना प्रजातियों का विस्तार भी तेजी से होगा। उत्पादन लागत घटेगी और कृषकों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें