फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ला सील

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ला सील
विज्ञापन

नगीना। बृहस्पतिवार को 20 दिन बाद फिर नगर के मोहल्ला जोशियान में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व नगर में 11 जून को नगर में आखिरी बार कोरोना के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला जोशियान की जिस महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह महिला कुछ दिन पूर्व ही अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के किसी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। परिजनों के अनुसार उस रिश्तेदारी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद महिला के पूरे परिवार ने स्वेच्छा से अपनी कोरोना जांच कराई थी। इनमें से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य सभी परिजनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि इस मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अगले 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस महिला मरीज को उपचार के लिए मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें