घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शुरुआती आशंका गुलदार हमले की जताई गई, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि, वन विभाग के डिप्टी रेंजर नीतीश कुमार ने बताया कि खेतों में कहीं भी गुलदार के पंजों या घसीटने के निशान नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
लापता महिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य करती थी। उसकी खोज में ग्रामीण, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने आसपास के खेतों और जंगल की तलाश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी और क्षेत्राधिकारी नितीश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटनाक्रम को संदिग्ध माना जा रहा है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।