फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कचरा फेंकने गई महिला लापता, खेत में मिला शॉल और बाल्टी; गुलदार हमले की आशंका, तलाश जारी

Tue, 11 Nov 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

किरतपुर क्षेत्र के शाहपुर सुक्खा गांव में मंगलवार सुबह कूड़ा फेंकने गई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खेत में बाल्टी और शॉल मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार हमले की आशंका जताई। वन विभाग का कहना है कि मौके पर किसी जानवर के घसीटने के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के किरतपुर में शाहपुर सुक्खा गांव में मंगलवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह लगभग छह बजे वह घर की सफाई का कूड़ा फेंकने खेतों की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। पति दीपक ने खेतों पर जाकर देखा तो वहां महिला की बाल्टी और शॉल पड़ा मिला, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Blast: कॉस्मेटिक लेने गए थे दिल्ली..., विस्फोट ने छीन ली नोमान की जिंदगी, मौत से जूझ रहा भाई

Trending Videos

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शुरुआती आशंका गुलदार हमले की जताई गई, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि, वन विभाग के डिप्टी रेंजर नीतीश कुमार ने बताया कि खेतों में कहीं भी गुलदार के पंजों या घसीटने के निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

लापता महिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य करती थी। उसकी खोज में ग्रामीण, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने आसपास के खेतों और जंगल की तलाश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी और क्षेत्राधिकारी नितीश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटनाक्रम को संदिग्ध माना जा रहा है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें