फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पति से झगड़े के बाद पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sat, 18 Oct 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के वाजिदपुर गांव में 30 वर्षीय महिला आसिफा का शव पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि पति से झगड़े के बाद वह घर से निकली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, जेठ और ससुर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में 30 वर्षीय महिला आसिफा का शव शनिवार सुबह कब्रिस्तान के पास एक शहतूत के पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि शुक्रवार को उसका अपने पति नूर आलम से विवाद हुआ था। इसके बाद आसिफा घर से निकल गई थी और देर रात तक लौटकर नहीं आई। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता वाहिद ने जेठानी अंजुम, नंद गुलिस्ता, ससुर सईद और गांव के एक व्यक्ति परवेज सुल्तान के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आसिफा की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
 
ग्रामीणों के मुताबिक, आसिफा और नूर आलम के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बताया गया कि नूर आलम नशे की लत में था और मजदूरी करता था।
 
सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
आसिफा की शादी 2019 में नूर आलम से हुई थी। वह एक चार वर्षीय बच्चे की मां थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें