फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जताया आक्रोश

Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 29 वर्षीय महिला स्वाति प्रजापति की मौत हो गई।
विज्ञापन

शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी नीरज प्रजापति ने बताया कि पत्नी स्वाति को शुक्रवार देर शाम प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने शाम के करीब पांच बजे धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन पुत्र को जन्म देने के कुछ ही देर के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों को कई बार अवगत कराया। आरोप है कि चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। जिससे महिला की तड़पते हुए मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल के प्रति आक्रोश जताया। लेकिन बाद में बगैर किसी पुलिस कार्रवाई के परिजन मृतक महिला के शव को अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। उधर अस्पताल के डॉक्टरों ने लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें