फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगल सोती थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश श्रोत पुलिस - फोटो : मृतक आशीष की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव सुंगरपुर बेहड़ा में चोरी की घटनाओं का अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार की रात नांगल थाना क्षेत्र में गांव सुंगरपुर बेहड़ा के जंगल में शुक्रवार की रात पुलिस की चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से जिला लखीमपुर खीरी के गांव रम्पुरा निवासी हरि सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसके चार और साथी बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन साथी फरार हो गए।
गिरफ्तार बदमाशों में शाहजहांपुर के ईसापुर निवासी टीकम, मेरठ के सोफीपुर निवासी रविंद्र, कासगंज निवासी ताराचंद, लखीमपुर खीरी के गांव राम्पुरा निवासी वीरू शामिल हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर लखीमपुर खीरी के गांव रम्पुरा निवासी अशोक उर्फ जहरीला, अजीत और सहारनपुर के खलासी लाइन निवासी बच्चू लाल फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को चोर गिरोह के पास दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें