फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंककर्मी से बैंक में छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बैंककर्मी से बैंक में छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। एक सिरफिरे युवक ने महिला बैंक कर्मी के साथ बैंक में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवक ने महिला का गला भी दबाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी दस साल से महिला को परेशान कर रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बैंक शाखा में कार्यरत महिला कर्मचारी का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दीपक निवासी करणपुर थाना हल्दौर बैंक में घुस आया। वह लंच होने पर घर के लिए अपने केबिन से निकली तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अश्लील फब्तियां कसीं। शोर मचाने पर अन्य बैंक कर्मी आ गए। जिस पर आरोपी ने उसका गला भी दबाया। बाद में वह भाग निकला। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक दस साल से अश्लील हरकतें करते हुए तंग कर रहा है। लगातार पीछा करता है, फब्तियां कसता है। पहले भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक बैंक में कार्यरत महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी काफी साल से पीड़िता को परेशान और पीछा कर रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें