फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवती मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मंगलवार को भी जिले में कोरोना के दो मामले मिले हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना के चार मरीज मिले थे। सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया था। उनमे कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। लक्षण न होने की वजह से उन्हें उपचार करने के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। मंगलवार को भी दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। जलीलपुर ब्लॉक की एक महिला एंटीजन जांच और मोहम्मदपुर देवमल के एक गांव की एक युवती भी संक्रमित मिली है। दोनों को घर पर ही रखा गया है।
विज्ञापन

-----
मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
बिजनौर। कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल में मंगलवार को फिर से मॉक ड्रिल किया गया। सीएमएस डॉ.अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि तीन लोगों को कोरोना मरीज बताकर अस्पताल में इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी में इनका उपचार शुरू करने से लेकर वार्ड में शिफ्ट करने में केवल न्यूनतम दस और अधिकतम 12 मिनट का समय लगा। इतने समय में ही मरीजों को ऑक्सीजन तक की आपूर्ति कर दी गई व ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें