बिना मौसम कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता
धामप़ुर/चंदक। कोहरे ने अगस्त के पहले सप्ताह में ही दस्तक दे दी है। कोहरे की दस्तक से किसानों में फसलों की उपज को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। इस समय कोहरा आने से बारिश कम होगी। किसान पंकज कुमार चाकरपुरिया, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, गौरव कुमार का कहना है कि कोहरे का इसी प्रकार से आना शुरू हो गया तो इसका धान और गन्ने की फसल पर बुरा असर पड़ेगा। धान की उपज में भारी गिरावट आएगी। गन्ने के ऊपरी भाग में अगोला सूख कर नष्ट हो जाएगा। सोमवार को सवेरे से ही घना कोहरा छाया रहा। आठ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ।
चंदक के किसान विरेंद्र कुमार, नौरंग सिंह, राजेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरा धान और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी नहीं है। फसल की बढ़वार नहीं होने से पशुपालकों के सामने के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है।