फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क के बिना नहीं कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बढ़ते कोरोना के बीच मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। किसी भी मतदान स्थल पर बिना मास्क के मतदाता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले के अफसरों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि सीएमओ प्रत्येक मतदान स्थल पर मास्क की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को केंद्र सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। जिले में आदर्श आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होना चाहिए और न ही किसी स्थान पर भीड़ जमा होने पाए। निर्देश दिए कि नामांकन स्थल पर सैनिटाइजेशन, मतदान स्थल के बाहर पानी से भरी बाल्टी एवं साबुन की व्यवस्था भी क जाए। नामांकन कराने वाले प्रत्याशी तथा उनके प्रस्तावक हर हाल में मास्क लगाएंगे। इस मौके पर डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हिरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें