बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
सेंट मेरी स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई
बिजनौर। सेंट मेरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्र-छात्राओं से सीनियर्स से सफलता के गुर लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन, प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी, सिस्टर प्रसन्ना, सिस्टर सांत्वना, सिस्टर हर्षिता एवं अध्यापक सुरजीत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान 11 वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षिका शालिनी जैन, रीता सेम्यूल के विद्यालय में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पिछले वर्ष के गणित स्ट्रीम के आईएससी टॉपर प्रांकुश कुमार को फादर मैथ्यू पैरेकल छात्रवृत्ति के रूप में दस हजार रुपये का चेक दिया गया। सृष्टि सिंह को मिस सेंट मेरी और कार्तिक कटारिया को मिस्टर सेंट मेरी का खिताब दिया गया। इस अवसर पर नीतू खन्ना, शुभांगी, यतिन, तृप्ता, तनुश्री, चंदा, रजिया, पारुल राजवंशी, आदित्य आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।