फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ेंगे लड़ाई : टिकैत

विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव गदनपुरा में आम खाओ, दूध पियो सम्मेलन को संबोधित करते भाकियू टिकैत क
विज्ञापन
हीमपुर दीपा । भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि अब किसानों को सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने किसानों से संगठन के प्रति गंभीर होकर एकजुट रहने का आह्वान किया। भाकियू प्रवक्ता ने बुधवार को जलीलपुर के एक कार्यक्रम से लौटकर क्षेत्र के गांव गदनपुरा में पूर्व प्रधान पवन सिंह गुर्जर द्वारा आयोजित आम खाओ, दूध पियो सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विरोध में नई योजनाएं लाकर उनका नुकसान करने में तुली है। उनका कहना था कि सरकार 50 लाख क्विंटल मक्का बाहर से मंगा रही है जबकि मक्का की खेती उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लेकर मध्य प्रदेश तक पर्याप्त रूप से हो रही है। सरकार सेब भी बाहर से मंगा रही है, जबकि हमारे देश के कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों में सेब का उत्पादन बखूबी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों में इंजेक्शन लगाकर उत्पादन करने का गलत प्रचार किया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है। सरकार की नीयत और नजर किसानों की जमीन पर लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग जमीन खरीद रहा है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन बेचकर फैक्टरियां नहीं लगने देने की अपील की। उन्होंने धान का मूल्य बेहतर नहीं मिलने पर किसानों से धान की खेती कम करने, कृषि उपजाऊ जमीन को केमिकल के प्रयोग से बचाकर जैविक खाद का प्रयोग करने तथा फसल चक्र के हिसाब से खेती करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चिंता जताई कि सरकार ने किसानों का शोषण करने के उद्देश्य से अब उर्वरक की बिक्री पर लिमिट तय कर दी है, जो चिंतनीय है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तंज किया कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना ने अचंभित हैं। राम मंदिर में चढ़ावे में मुजफ्फरनगर से भी दान दिया गया है। सरकार तुरंत चोरों को पकड़वाकर चोरी गई रकम का हिसाब दे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, लुधियान सिंह, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, संगठन प्रदेश प्रभारी अशोक घटान, हुकम सिंह, पवन सिंह गुर्जर, हरिराज सिंह, जितेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें