फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से लेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से लेंगे सहयोग
विज्ञापन

नगीना। विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत के सह मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा की राम मंदिर निर्माण के लिए संगठन की ओर से चल रहे श्री राम मंदिर समर्पण निधि अभियान को नगीना में भी सफल बनाने के लिए 115 टोलियां बनाई गई हैं। ये घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग राशि लेंगे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मोहित गोयल के प्रतिष्ठान पर बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में संगठन के सह प्रांत मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को होगा जो की 27 फरवरी तक चलेगा। एक टोली में 10 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। टोलियां करीब 25 हजार परिवारों से संपर्क कर सहयोग राशि लेगी। सहयोग राशि के रूप में 10 ,100 व 1000 हजार रुपये के कूपन दिए जाएंगे। यदि कोई ज्यादा धनराशि देना चाहता है तो उसके लिए रसीद के द्वारा सहयोग राशि ली जाएगी। नगीना में इस अभियान का प्रमुख राम अवतार विश्नोई तथा सह अभियान प्रमुख मोहित गोयल, हिसाब प्रमुख राहुल को बनाया गया है। इस मौके पर बीएचपी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, शलभ गोयल, विक्की अग्रवाल, विकास गुप्ता विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें