नए साल के रंग, कान्हा भक्तों के संग कार्यक्रम आयोजित
धामपुर। अपना क्लब धामपुर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से नववर्ष पर नए साल के रंग, कान्हा भक्तों के संग शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने धमाल मचा दिया।
श्रीराधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कान्हा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि चौधरी, एनपी सिंह, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, अनिल शर्मा एडवोकेट, विक्रम राणा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गायिका भूमिका भारद्वाज ने भजन से की। शालू वर्मा, कोटद्वार से आए सुंदर, अनूप कुमार, अशोक रस्तोगी, नंदकिशोर, विजयप्रकाश वर्मा, राम प्रकाश, दिव्यांशु, जयपाल, प्रतीक कुमार से भजन पेश किए। मुख्य अतिथि दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन ने भजन गायकों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुमार आदर्श, विश्वास, पवन संगम, मोहम्मद आरिफ सैफी, राहुल वशिष्ठ, पवन संगम, रविंद्र चौहान, समाज सेवा अनिल शर्मा (एडवोकेट), अवनीश चौहान, डालचंद चौहान, शेखर मित्तल, मनोज कुमार (सफाई नायक), सुशील विश्नोई, राजेंद्र कुमार (काके), शौर्या चौहान, वंश कौशिक, मनोज अग्रवाल, फैजान अंसारी, अनिल कश्यप, आशीष कुमार, आदिल सुल्तानी, ध्रुव राणा को मंच से सम्मानित किया गया। संचालन हिमांशु विश्वास ने किया।