फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुरमार्ग का चौड़ीकरण, भवनों की मरम्मत के निर्देश

विज्ञापन
बिजनौर के गंज में आवासीय वृद्घ आश्रम का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दारानगर गंज (बिजनौर)। महात्मा विदुर के आश्रम के जीर्णोद्घार और उसके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा के बुलावे पर देहरादून के कुछ समाजसेवी आयुर्वेदिक सेंटर की संभावना तलाशने विदुरकुटी पहुंचे। इस दौरान डीएम समेत कई अधिकारियों ने वहां निरीक्षण किया। इस दौरान विदुरमार्ग के चौड़ीकरण, भवनों की मरम्मत, वृद्धश्रम में रुद्राक्ष और पारिजात के पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महात्मा विदुर के आश्रम को विकसित करने के लिए दो माह पहले अभियान छेड़ा गया था। जिला प्रशासन ने इसमें रुचि ली तो यहां पर विदुर वाटिका भी बना दी गई और हजारों पौधे लगाए गए। इसके अलावा वहां जल्द ही वृद्धाश्रम फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए भवनों की मरम्मत शुरू हो चुकी है। बुधवार की शाम डीएम उमेश मिश्रा के साथ देहरादून से आए समाजसेवियों ने विदुरकुटी का निरीक्षण किया। यहां पर वेस्टयूपी का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक सेंटर, पर्चकर्म, योग सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। विदुरकुटी पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि वृद्धाश्रम के पुराने भवनों की मरम्मत शुरू हो चुकी है। विदुरकुटी की ओर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराकर किनारों पर फुलवाड़ी लगाई जाएगी। पंचकर्म सेंटर के लिए कमरा चिह्नित कर लिया गया है। इस दौरान डीएफओ एम सेम्मारन, जिला पंचायत के एएमए श्याम बहादुर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
गुप्त सहायता करेंगे समाजसेवी
विदुरकुटी पर आयुर्वेदिक सेंटर में मदद के लिए समाज सेवी तैयार हो गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो उन्होंने मदद के लिए अपनी मंशा भी साफ कर दी है, लेकिन वह अपना नाम देने से पीछे हट रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी समाजसेवी यहां आने को तैयार हैं, जो जिला प्रशासन से संपर्क साध रहे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो निकट भविष्य में विदुरकुटी पर जनसहयोग से जीर्णोद्घार के काफी काम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें