फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडलीमांडू में नहटौर माइनर की पुलिया का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
धामपुर में पाडली मांडू गांव में नहटौर माइनर पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य करते मजदूर। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पाडलीमांडू में नहटौर माइनर की पुलिया का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन

धामपुर। गांव पाडली मांडू के जंगलों से गुजर रही नहटौर माइनर पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण का काम तेजी किया जा रहा है। बताया गया है कि पुलिया के पास गागन नदी पर कई फिट ऊंचा सेतु निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है। इसलिए सेतु निगम की ओर से बनने वाले इस पुल के सापेक्ष माइनर की पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिससे नदी में अधिक पानी आने से जंगलों में किसानों के खेतों में जमा न हो सके।
विज्ञापन

गांव अलीनगर पालनी, बालापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव पाडली मांडू के जंगलों में नहटौर माइनर निकला है। इस माइनर में किसानों की मांग पर फसलों की सिंचाई करने को नहटौर में स्थित गागन नदी से पानी को छोड़ा जाता है। वर्तमान में नहटौर माइनर अपने पूर्व स्वरूप को पूरी तरह से खो चुकी है। माइनर की पुलिया को ऊंचा उठाने एवं चौड़ीकरण करने का काम चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य सिंचाई विभाग करा रहा है। कार्य के धीमी गति से चलने से लोगों में असंतोष है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य विनीता चौधरी, पवन कुमार, पंकज कुमार , महावीर सिंह, छोटे सिंह, कल्याण सिंह, जितेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिया का निर्माण मानक अनुरूप निर्धारित अवधि में करने की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि कार्य मानक अनुरूप ही होगा। गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें