जलालाबाद के निकट आमने सामने टकराईं कार।
- फोटो : NAZIBABAD
दो कारों की भिड़ंत में शिक्षक सहित छह घायल
जलालाबाद/नजीबाबाद। किरतपुर मार्ग पर दो कारों की आमने सामने हुई टक्कर में नजीबाबाद के शिक्षक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को बिजनौर में उपचार दिलाया गया।
एमडीएस इंटर कालेज नजीबाबाद के शिक्षक ऋषिपाल सिंह अपने पुत्र अचल यादव उर्फ तरुण एवं पौत्री के साथ बुधवार को अपनी कार से बिजनौर जा रहे थे। नजीबाबाद से चार किलोमीटर दूर गांव चौगांवा के निकट सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। शिक्षक के परिवार के साथ दिल्ली से कोटद्वार जा रही कार में सवार मानपुर कोटद्वार निवासी कार चालक नवनीत और कार में बैठे शुभम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा।