दर्द से कराह रहे दोनों मासूम
जिला अस्पताल में भर्ती दोनों मासूम दर्द से कराह रहे हैं। दर्द सहन नहीं होने से आरव और उर्वशी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं बच्चों की माता वंदना उन्हें शांत करा रही है। चेहरा और गला पूरी तरह से झुलसने की वजह से बच्चों से कुछ खाया भी नहीं जा रहा। जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें पाइप के जरिये फ्रूटी पिलाने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें
पति समेत कई पर केस दर्ज कराया
पुलिस ने पत्नी वंदना की तहरीर पर आरोपी पति अरुण, उसके परिजन दीपक, अजय, कुंतेश देवी के खिलाफ दहेज एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में वंदना ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अरुण कुमार पुत्र राजेश निवासी गोपालपुर भोजी के साथ हुई थी। उसका पति व ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे और उसके साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ित कर रहे थे।