फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों का गेहूं बुवाई का रकबा हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गेहूं बुवाई का रकबा हुआ कम
विज्ञापन

बिजनौर। दिसंबर व जनवरी की बारिश से गेहूं की बुवाई का गणित बिगड़ा है। इस साल गेहूं की बुवाई का रकबा पिछले साल के मुकाबले कम है। किसान गेहूं के लिए तैयार खेतों में गन्ना बुवाई कर रहा है। इस साल गेहूं का रकबा करीब 50- 55 हजार हेक्टेयर कम हुआ है, उधर कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को आय बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने के लिए जानकारी दे रहे हैं।
जिले में गन्ना काटकर लेट प्रजाति का गेहूं की बुवाई होती है। किसानों ने गन्ना काटकर गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली कर लिए थे। दिसंबर व जनवरी में खूब बारिश हुई। लगातार बारिश रहने से किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार नहीं कर सके। खेत खाली रह गए। किसान मौसम के बदलते मिजाज के कारण चाहते हुए भी गेहूं की बुवाई नहीं कर सका। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले साल एक लाख 58 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बुवाई हुई थी। बारिश के कारण इस साल गेहूं का रकबा करीब 50-55 हजार हेक्टेयर कम हुआ है। इस साल करीब एक लाख चार हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बुवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का रकबा बढ़ाने में जुटे किसान
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि गन्ना काटने के बाद काफी रकबे में लेट प्रजाति का गेहूं बोया जाता है। दिसंबर व जनवरी में लगातार बारिश के कारण इस साल लेट प्रजाति के गेहूं की बुवाई नहीं हो सकी है। वहीं किसान गेहूं का नुकसान पूरा करने के लिए गन्ने का रकबा बढ़ाने में लगा है। इस समय बसंतकालीन गन्ने की बुवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें