खुला वेटलैंड, लेकिन सरकारी अवकाश के दिन रहेगा बंद
बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की सुंदरता का आनंद लेने के लिए फिर खोल दिया गया है। लेकिन सरकारी अवकाश के दिन बंद रहेगा। अवकाश के दिन सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड बसा है। वेटलैंड में दर्जनों प्रजातियों के देशी विदेशी पक्षी भारी संख्या में हर समय चहकते रहते हैं। पक्षियों के बड़े बड़े झुंड दिख रहे हैं। जनता भी वेटलैंड में पक्षियों की सुंदरता देखने के लिए पहुंचती हैं। इस समय कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने पर पिछले सप्ताह दो दिन के लिए वेटलैंड को बंद कर दिया गया था। दो दिन सैनिटाइजेशन का काम चला था। अब फिर एक बार आवागमन के लिए खोल दिया गया है। लेकिन सरकारी अवकाश के दिन पक्षियों के दर्शन नहीं कराए जाएंगे। बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार वेटलैंड जनता के लिए खोल दिया गया है। वेटलैंड में पक्षियों और जनता दोनों की ही सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।