फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ की दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
बिजनौर में एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते अधिकारियों व कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ की दिलाई शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दूसरे दिन एआरटीओ कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी से यातायात नियमों का पालन कर वाहनों का संचालन करने का आह्वान किया गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 18 जनवरी से 17 फरवरी को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ की शपथ दिलाई गई। एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन संचालन के दौरान प्रत्येक वाहन चालक को हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाने वाले को सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य लोगों को ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के प्रति जागरूक करना है। कहा कि हमें कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए, जिससे दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा जा सके। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद, एआरटीओ कार्यालय के लिपिक सत्यप्रकाश सिंह, नईम अहमद, अतुल गोविल, ट्रांसपोर्टर नीरज तुली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें