फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में प्रशासन की ओर से गंगा मशाल यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
मंडावली में गंगा मशाल यात्रा की जानकारी देते मेजर एलएन जोशी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पुष्पवर्षा के साथ हुआ गंगा मशाल यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। जलशक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत दिल्ली से रवाना हुई गंगा मशाल यात्रा का मंडावली में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ऋषिकेश उत्तराखंड से गंगा मशाल यात्रा मेजर एलएन जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को मंडावली पहुंची। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह, बीडीओ वीके यादव के नेतृत्व में पुष्पवर्षा के साथ सेना की टुकड़ी के नेतृत्व में पहुंची गंगा मशाल यात्रा का स्वागत किया। राधा स्वयं सहायता समूह मंडावली की महिलाओं ने तिलक लगाकर गंगा मशाल यात्रा लेकर पहुंचे सैनिकों का स्वागत किया। गंगा मशाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे मेजर एलएन जोशी ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के नेतृत्व में निकाली जा रही गंगा मशाल यात्रा दिल्ली से आरंभ होकर उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है। मशाल यात्रा का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने के प्रति समाज में जागृति लाना। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने गंगा सहित देश की अनेक जीवन दायिनी नदियों के अस्तित्व को सुरक्षित रखकर निर्मल धारा को बरकरार रखने के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता बताई। एडीओ पंचायत राकेश कुमार, एडीओ आईएसबी रूपचंद, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार, साबू सहित कई लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

मंडावली में गंगा मशाल यात्रा लेकर पहुंचे मेजर एलएन जोशी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें