फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हुई मौत

Tue, 20 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर  में  महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नजीबाबाद थाने के गांव खैरूल्लापुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी बेटी सुनीता की शादी छह साल पहले थाना नहटौर के गांव डूंडाखेड़ी निवासी रोहताश से की थी। चंद्रपाल सिंह के अनुसार सुनीता के ससुरावाले शादी के बाद से ही उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालजनों ने सुनीता को जलाकर मार दिया। मायके वालों को बिना सूचना दिए गांगन नदी किनारे अंतिम संस्कार भी कर दिया। एक परिचित की सूचना पर सोमवार को गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, धामपुर के गांव उमरपुर बांगर में मारपीट में घायल महिला की दो दिन बाद उपचार के  दौरान मौत हो गई। गांव के चंद्रपाल सिंह रवि ने बताया कि दो दिन पहले परिवार में मामूली बात को लेकर घर की महिला के बीच  विवाद हो गया था। भतीजों ने उसकी पत्नी बबीता पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें