शुक्रवार को सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थी खुशी का इजहार करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सीआईएससीई बोर्ड (कॉसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल शुक्रवार सायंकाल घोषित हो गया। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारते हुए मेरिट में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। 10वीं में पहले दो नंबर पर लड़के रहे हैं। सेंट मेरी स्कूल बिजनौर के 10वीं के छात्र तुषार अग्रवाल ने 97.20 प्रतिशत तथा 12वीं की पीसीएम ग्रुप की आयुषी खन्ना ने 93.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
परीक्षाफल आते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। सेंट मेरी स्कूल में 10वीं में तुषार अग्रवाल पुत्र जेके अग्रवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सिद्धांत सिंह ने 97 प्रतिशत, गौरी गुप्ता ने 96 प्रतिशत, सारांश भारद्वाज पुत्र सुशील शर्मा ने 95.6 प्रतिशत, अनुभव सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में पीसीएम ग्रुप में आयुषी खन्ना ने 93.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। शिवम सलूजा ने पीसीएम ग्रुप में 92.25 प्रतिशत, निकिता सिंह ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बायोलाजी(पीसीबी) ग्रुप में शिवानी चौहान ने 92.50 प्रतिशत, मरियम सुहैल ने 88.75 प्रतिशत, भावना राजपूत ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स में अनुष्का शर्मा ने 89.70 प्रतिशत, तेजस्वी शर्मा ने 89 प्रतिशत व अमिषा भारद्वाज ने 88.5 प्रतिशत, भाव्या खन्ना ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। फादर विजू सिबेस्टियन, प्रधानाचार्या सिस्टर फौंसी के मुताबिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। सिस्टर जिल्सी, आशीष राणा, सुरजीत सिंह, मयंक मलिक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।