फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय पर धरना

Sat, 07 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में पिछड़ी जाति के सर्वे में लगे प्रगणकों को पारिश्रमिक नहीं मिलने के विरोध में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने खंड विकास विभाग कार्यालय पर धरना दिया। प्रभारी बीडीओ के लिखित आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को खंड विकास विभाग कार्यालय पर धरना दिया। धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि पिछड़ी जाति की गणना में समायोजित शिक्षामित्रों की ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगाई गई थी। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीएलओ ड्यूटी के तहत कार्य किया गया। शिक्षामित्रों ने अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी जिम्मेदारी से किया। इसके बावजूद अभी तक भी प्रगणकों को पारिश्रमिक नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना स्थल पर पहुंचे प्रभारी बीडीओ केएस यादव ने उच्चाधिकारियों वार्ता कर प्रदर्शनकारियों को पारिश्रमिक भुगतान का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों के सहमत न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने मध्यस्थता करते हुए धरना खत्म कराया। प्रभारी बीडीओ ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा नजीबाबाद शाखा प्रबंधक को 2,11,500 रुपये की धनराशि प्रगणकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने के लिए पत्र भेजा गया है। शेष प्रगणकों को पारिश्रमिक भुगतान उनके बैंक खातों में 16 मई तक भेज दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत चुनाव में बीएलओ ड्यूटी के पारिश्रमिक के भुगतान के लिए भी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखने की जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र तोमर, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, संदीप, कपिल, चंद्रप्रकाश, संगीता, नीलम, कविता आदि शामिल रहे। उधर अफजलगढ़ के गांव कल्लूवाला में आबादी के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से लोगों में अफरातफरी मच गई भिक्कावाला से मानियावाला बिजलीघर पर जा रही 33 हजार केवीए की लाइन शुक्रवार सवेरे गांव कल्लूवाला के  पास टूटकर गिर गई। राहगीरों को कहना है कि जिस समय लाइन से तार टूटकर नीचे गिरा है उस समय बच्चे स्कूल जा रहे थे।   ग्रामीण बृह्मपाल सिंह, बलराम  सिंह, बीरबल, संता सिंह, अतर सिंह, युद्धवीर सिंह आदि का कहना है कि विद्युत लाइन घरों के ऊपर से होकर गुजर रही है। उधर, जेई रामपाल सिंह का कहना है कि टूटा तार जुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें