फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरी कालोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
नजीबाबाद के खस्ताहाल आजाद चौक मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। सेंट मेरी कालोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। आवाजाही के लिए अन्य मार्ग नहीं होने से लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-रायपुर चौराहे के फ्लाइओवर के नीचे दोनों ओर सड़कें है। दाहिनी सड़क रेलवे क्रॉसिंग और वाहिनी सड़क सेंट मैरी कालोनी व स्कूल को जाती है। किसान नेता रणधावा सिंह, सचिन कुमार, रमन चौहान, जितेंद्र सिंह, सुधीर कुमार का कहना है कि सर्विस रोड इतनी बदहाल है कि हल्की बारिश होने पर भी मार्ग के गड्ढों में जलभराव हो जाता है। जल निकासी के कोई व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर महीनों तक जलभराव रहता है। कालोनी के लोगों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल जाने में जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय तक मार्ग पर जलभराव होने से क्षेत्र डेंगू फैलने की आशंका बनी है।
उधर, जलालाबाद के आजाद चौक, फ्लाइओवर से मोटाआम मार्ग, स्टेशन मार्ग और नजीबाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्रवासी मुबारिक अली, फुरकान खां, शाकिर जैदी, आशिक अली, शाहबुद्दीन राइन, वकार आलम का कहना है कि पिछले एक वर्ष से क्षेत्रवासी आजाद चौक पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।

नजीबाबाद में सेंट मैरी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जल भराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें