फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क पर जलभराव, कांवड़ियों का चलना होगा दुश्वार

विज्ञापन
जलीलपुर के गांव शाहपुर व मीरापुर मार्ग में हुआ जलभराव। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
टूटी सड़क पर जलभराव, कांवड़ियों का चलना होगा दुश्वार
विज्ञापन

जलीलपुर। क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग की हालत बेहद खराब है। कीचड़ और पानी से लबालब सड़कों से गुजरने में कावंड़ियों को मुसीबत का सामना करना पडे़गा। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक जलीलपुर और जिला अमरोहा के ब्लॉक धनौरा के गंगा के निकटवर्ती गांवों में रहने वाले दर्जनों गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर जलीलपुर क्षेत्र से गुजरते हैं। गांव जलीलपुर, नवादा, शाहपुर, मीरापुर, बसंतपुर, दड़बड़, ठेट, नंगला, बास्टा, शेखपुरी चौहड़, भोगपुर, सकतलपुर मिलक आदि गांवों के सैकड़ों शिवभक्त ब्लॉक चौराहा से बसंतपुर की ओर जाने वाली सड़क से गुजरते हैं। यह सड़क कई स्थानों पर टूटकर तालाब में बदल गई हैं। ब्लॉक जलीलपुर बाजार में स्टेट बैंक के निकट टूटी सड़क पर पानी भरा है। गांव नवादा व शाहपुर के निकट सड़क क्षतिग्रस्त होकर तालाब जैसी हो गई है। अनेक गांवों के कांवड़ यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। उन्हें हर हाल में इस टूटी, पानी भरी सड़क से ही गुजरना पड़ेगा जो बहुत मुश्किल होगा। गांव गंधौर से जलीलपुर सलेमपुर मार्ग तक की पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है। लोक निर्माण विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया सड़क का मरम्मत कार्य स्वीकृत हैं, आचार संहिता लग जाने के कारण टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें