फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त़के हुई वर्षा से जन-जीवन प्रभावित, संपर्क मार्गों और मकानों में भरा पानी

विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जल भराव। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बारिश से जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। मानसून की बारिश के दस्तक देने के साथ ही जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। कई जगह घरों में पानी घुस गया।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तड़के लगभग तीन बजे से तेज बारिश से मोहल्ला मुगलूशाह, सेवाराम, हवेलीतला सहित नगर के कई मोहल्लों के संपर्क मार्ग और दर्जनों मकानों में पानी घुस गया। अजमल खां रोड सहित इससे जुड़े माहीगीर बस्ती और तहसील से जुड़े संपर्क मार्गों पर दो से ढाई फीट तक पानी बढ़ने से आवाजाही में दिक्कत हुई। मुगलूशाह सहित कई क्षेत्रों के दर्जनों मकानों में पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान और खाद्य सामग्री पानी में डूब गई।
उधर, मालन नदी के उफान से कई क्षेत्रों में भूमि कटान हुआ। शेखपुरगढू सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी वर्षा से जलमग्न रहे। भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली, रवासन, लकड़हान नदियों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी पर भारी वाहनों के लिए बनाए गए रपटे पर लगभग एक फीट पानी भरने से भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। हरिद्वार मार्ग स्थित कोटावाली पुल में करीब चार वर्ष पूर्व तकनीकी खामी आने से भारी वाहनों का पुल से आवागमन रोक दिया गया था। भारी वाहनों के आवागमन के लिए पुल क्षेत्र में सामानांतर रपटा बनाया गया है। भारी वर्षा के दौरान रपटे पर अधिक पानी आने पर भागूवाला और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा अक्सर आवागमन कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
गर्मी से मिली राहत
नजीबाबाद। वर्षा ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। बृहस्पतिवार को नजीबाबाद क्षेत्र में 127 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भागूवाला के कोटावाली रपटे से गुरते वाहन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें