फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली-गामड़ी मार्ग पर जलभराव होने से किसानों को गन्ना ढुलाई करने में परेशानी

विज्ञापन
मंडावली-गांवड़ी संपर्क मार्ग पर जल भराव। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली-गामड़ी मार्ग पर जलभराव से आवाजाही बाधित
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली-गामड़ी मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से किसानों को गन्ना ढुलाई करने भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के गन्ना वाहन रोजाना मार्ग के जलभराव में फंस रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडावली-गामड़ी संपर्क मार्ग से मंडावली और सैफाबाद गांव के किसानों की अधिक आवाजाही होती है। किसान अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, सुनील, पुनीत, टीकम सिंह, संजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, सुशील का कहना है कि क्षेत्र में फोरलेन के बनने के बाद से इस मार्ग पर बरसात में जलभराव और कीचड़ रहता है, जिससे किसानों का अपने खेतों पर जाना दूभर हो गया है। फोरलेन की ऊंचाई अधिक होने से बारिश का पानी मार्ग पर जमा हो जाता है और किसानों को गन्ना ढुलाई करने परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों के गन्ना वाहन आए दिन मार्ग के जलभराव में फंस रहे हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने प्रशासन से जल्द मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें