फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना तैयारी छोड़ा पानी, नहर की पटरी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहटौर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अंतर्गत आने वाली गांगन नहर में बिना पूर्व तैयारी के पानी छोड़ दिया गया। इससे पानी गांव टपरौला में पटरी को काटकर कश्मीरी से उमरी जा रही सड़क तक पहुंच गया। अब सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीण विनोद चौहान, रूपेश सिंह, कोमल सिंह, नवीन कुमार, केशव कुमार, हिमांशु प्रजापति, रणवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, मोनू कुमार आदि ने बताया कि नहर गांगन नदी से निकलकर कश्मीरी, टपरौला, मटौरा, बसेड़ा, उमरी आदि गांवों से गुजरती है। इसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। बताया कि नहर पर पिछले एक वर्ष से पटरी निर्माण व नए पुल बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने काम मानक के अनुरूप न होने का भी आरोप लगाया। बताया कि पिछली बार पानी छोड़ने पर एक नवनिर्मित पुल की अप्रोच वाल टूट गई थी। इस बार पानी छोड़ने पर पटरी टूट गई।
विज्ञापन

साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांचकर कार्रवाई की मांग की। उधर, जेई नासिर हुसैन ने बताया मामला संज्ञान में आया है। नहर का पानी बंद करा दिया गया है। बुधवार को मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें