फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। जिले के महात्मा विदुर स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। कॉलेज प्रशासन की मांग को सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने से अब पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार कॉलेज परिसर में विद्युत आपूर्ति देहात क्षेत्र के अनुसार हो रही थी। इस कारण पढ़ाई, प्रयोगशाला जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में समस्या आ रही थी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा लंबे समय से लगातार 24 घंटे बिजली की मांग संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जा रही थी। शासन द्वारा कॉलेज की मांग को पूरा करते हुए 24 घंटे बिजली के आदेश कर दिए है। इस आदेश से छात्र- छात्राओं को पढ़ाई में बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या उर्मिला कार्या ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के लिए अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा था। 24 घंटे बिजली मिलने से कॉलेज के साथ-साथ हॉस्टल में भी विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें