फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में वर्षा से जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
नजीबाबाद के कासमियां इंटर मे कालेज वर्षा के दौरान परीक्षा के पहुंचती छात्राएं । - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रुक - रुक हो रही वर्षा से संपर्क मार्गों पर जल भराव
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई वर्षा से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन प्रभावित हुआ।
संपर्क मार्गों के गड्ढों में जल भराव से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हुई।
नजीबाबाद तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात से रूक-रुक कर हो रही वर्षा और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई। वर्षा से संपर्क मार्गों के गड्ढों में पानी भर गया। क्षेत्रीय स्कूलों में चल रहीं वार्षिक परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में वर्षा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों पर हल्के जल भराव से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शानिवार को सवेरे से हो रही वर्षा के कारण दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी खरीदारी के लिए ग्रामीण नगर के बाजार नहीं आए।
.......
मकान की दीवार गिरी, हादसा टला
नजीबाबाद- नगर के मोहल्ला मंजीदगंज में वर्षा के चलते शुक्रवार को एक खंडहरनुमा मकान की दीवार गिर गई। घटना के समय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी दीवार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ समय पूर्व छज्जे की रेलिंग गिरने से आरएसएस नेता सुभाष चंद कुमार की मौत हुई थी और दो युवक घायल हुए थे।
विज्ञापन

.........
बाईपास मार्ग पर जल भराव, आवागमन प्रभावित
मंडावली- क्षेत्र में शुक्रवार की रात से हो रही वर्षा से मोटा महादेव- भागूवाला बाईपास मार्ग पर जल भराव हो गया। जलभराव से क्षेत्र के संपर्क मार्ग के गड्ढों मे पानी भर गया। जल भराव के कारण राहगीरों और दुपाहिया वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर भागूवाला और नांगलसोती क्षेत्र में भी वर्षा से ग्रामीण जन जीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

.......
वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई
जलालाबाद- नजीबाबाद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के गांव ज्वालीकला, गाजीपुर, फजलपुर क्षेत्रों में शनिवार को दोपहर बाद ओला गिरा। हांलकि ओले का आकार छोटा था लेकिन ओला गिरते ही मौसम में ठंडक आ गई।
एजाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें