बिजनौर: नजीबाबाद के दाउदपुर नन्हेड़ा क्षेत्र मे वर्षा से गिरी गेहूं की फसल।
- फोटो : NAZIBABAD
बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान
जलालाबाद/नजीबाबाद। क्षेत्र में गुरुवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सरसों, गेंहू की फसल और गन्ना की बुआई प्रभावित हुई। सरसों की तैयार फसल कई स्थानों पर गिर गई। क्षेत्रीय किसानों राजपाल सिंह, सुरेश, आलेहसन, रईस, मो. यूनुस का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। सरसों की तैयार फसल पर ओला पड़ने व वर्षा से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान गन्ने की बुवाई की तैयारियां करने में जुटे थे।