फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ा, खादर में अलर्ट

विज्ञापन
मंडावर के खादर क्षेत्र में निरीक्षण करते एडीएम अरविंद कुमार व एसडीएम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नदियों का जलस्तर बढ़ा, खादर में अलर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ और मैदानी इलाकों में बारिश होने से गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। जलस्तर बढ़ने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। गंगा किनारे बसे गांवों और खादर में पहुंचकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया। एनाउंसमेंट कराते हुए गंगा के टापू खाली करने की हिदायत दी गई है, जिससे उफान आने से पहले ही लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार से गंगा में 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि शाम चार बजे बिजनौर बैराज से 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश होने की वजह से बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.90 मीटर दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को जलस्तर 218.50 मीटर बना हुआ था। जलस्तर में .40 मीटर का इजाफा हुआ है। गंगा के साथ सहायक नदियों मालन, रामगंगा, खो, कोटावाली आदि नदियों में पानी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के साथ ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर मंडावर पुलिस ने गंगा किनारे बसे गांव में पहुंचकर एनाउंसमेंट कराया। गंगा के तटीय इलाकों में पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। गंगा के टापू पर रहने वाले किसानों और पशुपालकों को तुरंत ही टापू खाली करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने गंगा में नाव चलाने की मनाही कर दी है। क्योंकि रात में भी पानी बढ़ सकता है। हालांकि बाढ़ चौकियां जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। पहाड़ की बारिश से भी गंगा के जलस्तर पर असर पड़ेगा। ऐसे में जिले में चौकसी बरतना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें