फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन पंपिंग सेट से निकाला जा रहा इंदिरा पार्क में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इंदिरा पार्क में पानी भरा हुआ है। ऐसे में पार्क में टहलने वाले लोगों को परेेशानी हो रही है। पार्क से पानी निकालने के लिए वन विभाग ने तीन पंपिंग सेट लगाए हैं। ताकि, जल्द से जल्द इंदिरा पार्क से पानी निकाला जा सके।
विज्ञापन


दरअसल, आवास विकास का नाला लिकेज होने सेे पानी इंदिरा पार्क में भर गया। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश हुई है। जिसके चलते नाले का पानी सीधे इंदिरा पार्क में भर गया। ऐसे में पार्क में नीचे बनाया गया पाथवे, झूला स्थल सभी पानी में डूबे हुए है, जिससे इस हिस्से में लोगों ने सैर-सपाटा भी बंद कर दिया। अमर उजाला में सोमवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसके बाद मंगलवार को वन विभाग ने पार्क से पानी निकालने के लिए तीन पंपिंग सेट लगाए। साथ ही वन विभाग के रेंजर महेश गौतम ने नाले से पानी का रिसाव बंद करने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि पानी भरा होने से पार्क में रोपित पौधों की जड़ नष्ट होने की संभावना है। पार्क से पानी निकासी की व्यवस्था करने और नाले का रिसाव रोका जाएं, ताकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए पौधे बचाए जा सकें।
वन विभाग के रेंजर महेश गौतम का कहना है कि पंपिंग सेट से इंदिरा पार्क में जमा पानी को निकाला रहा है। जल्द ही लोगों के टहलने के लिए पार्क खुल जाएगा। नाले से रिसाव रोकने के लिए नगरपालिका को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें