बिजनौर। शहर कोतवाली में आयोजित चौकीदारों की बैठक में अयोध्या मामले को सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के मद्देनजर चौकीदारों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। कहा कि जो भी सूचना हो पुलिस को तुरंत बताएं।
गांव काजीवाला, बेगावाला समेत कई गांव के चौकीदारों की बैठक में कहा गया कि कोई भी गड़बड़ी करे तो पुलिस को तुरंत बताएं। गांव की हर गतिविधि पर नजर रखें। कहीं पर भी कोई सूचना मिले तो पुलिस को बताएं। अराजक तत्वों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। कौन लोग गड़बड़ी कर सकते हैं, उनकी सूचना पुलिस को दें। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि चौकीदार शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गांवों में होने वाली हर गतिविधियों पर चौकीदारों की कड़ी नजर होती है। उनकी नजर से कोई भी गलत काम छिप नहीं सकता है। पुलिस भी समय-समय पर चौकीदारों की मदद लेती है। कहा कि फैसला आने के बाद अगर कहीं कोई जुलूस निकलता है या प्रदर्शन होता है तो चौकीदार तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। जुलूस निकलने व प्रदर्शन करने पर पूरी तरह पाबंदी है।