‘फैसले का सम्मान, पुलिस का करेंगे सहयोग’
बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में अयोध्या पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान और पुलिस का सहयोग करने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि संगठन ने हमेशा देश और समाज के हित में कार्य किए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करने का संकल्प दिलाया। कहा कि कोई भी सदस्य भड़काऊ बयानबाजी नहीं करेगा। हर कीमत पर राष्ट्र और समाज में शांति, सौहार्द बनाए रखेंगे। जिला संरक्षक अनिल कुमार ने शासन, प्रशासन की तैयारियों के बारे में बताया। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सभी संगठन के सदस्य मिलकर शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव मलिक, संचालन अंशुल आर्य ने किया। बैठक में हरीश चौहान, संकित राठी, प्रिंस चौहान, शुभम ग्रोवर, विक्रांत त्यागी, जोगेंद्र सिंह, ऋतिक त्यागी, उज्ज्वल चौधरी आदि मौजूद रहे।