फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से बेटियों को किया आगाह

विज्ञापन
धामपुर विद्या मंदिर में आयोजित सेवा भारती मातृमंडल अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर पदाधिकारियों के - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से बेटियों को किया आगाह
विज्ञापन

धामपुर। सेवा भारती मातृ मंडल मेरठ प्रांत का छह दिवसीय बालिका प्रशिक्षण वर्ग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर बालिकाओं ने नाटिकाओं के माध्यम से देश में फैले लव जेहाद पर कटाक्ष किया। संदेश दिया कि हम सभी को किसी के लालच, झांसे में नहीं आना है।
विज्ञापन

नगर के विद्या मंदिर में संपन्न कार्यक्रम में प्रांत मंत्री रश्मि गुप्ता ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को भ्रमित करने को षड्यंत्र रचा जा रहा है। हम सभी को इससे सचेत रहने की आवश्यकता है। शिविर की वर्ग अधिकारी नीरजा सिंह ने कहा कि शिविर में मेरठ प्रांत के 16 जिलों की 200 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रांत अध्यक्ष मीनाक्षी कौशल ने कहा कि शिविर में बालिकाओं को देश-दुनिया का ज्ञान कराया जाता है। उन्हें न केवल रोजगापरक शिक्षा बल्कि यहां पर जिंदगी को कैसे गुजारा जाए, इसके टिप्स दिए जाते हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का अभ्यास कराया जाता है। इस मौके पर बालिकाओं ने कई लघु नाटिका पेश की। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश तोमर, कैलाश कुमार, व्यवस्था प्रमुख शोभा शर्मा, सरिता सैनी, देवी नंदा ने विचार रखे। कार्यक्रम में ज्योति राणा, लीना सिंघल, योजना गुप्ता, पूनम चौहान, शोभा सिंह, विजयपाल सिंह, संजीव शर्मा, गौरव अग्रवाल, दीपक कुमार, संजीव, विनय दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें