फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर गढ़वाला में दीवार गिरी

विज्ञापन
नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर की वर्षा के दौरान गिरी दीवार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर गढ़वाला की खस्ताहाल दीवार वर्षा के दौरान गिर गई। स्कूल के नल और शौचालय के निकट स्कूल परिसर में दीवार गिरने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल के निर्देश पर एआरपी मोबीन हसन, मुख्य अध्यापक मो.रागिब और शिक्षिकाओं के साथ बुधवार को मिशन प्रेरणा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर गढ़वाला को प्रेरक विद्यालय बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे तभी प्रात: 11 बजे स्कूल की खस्ताहाल दीवार भरभराकर गिर गई। जिस जगह दीवार गिरी, वहां पर शौचालय और इंडिया मार्क-टू-हैंडपंप लगा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल नहीं खुल रहे हैं, इस कारण स्कूल में कोई बच्चा नहीं था। बीईओ इशकलाल ने दीवार गिरने की सूचना मिलने की बात कही। मुख्य अध्यापक मो.रागिब ने बताया कि विद्यालय भवन के पीछे जल निकासी अवरुद्ध होने से विद्यालय भवन की दीवार और कक्षों में नमी पहुंच रही है। विद्यालय भवन की जर्जर दीवार के संबंध में सूचना ग्राम पंचायत सचिव को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें