फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण समिति का गठन
विज्ञापन

धामपुर। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण सहयोग समिति का गठन हो गया है। यह समिति 15 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए घर घर जाकर सहयोग समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम के तहत जिले भर में अभियान चलेगा।
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण सहयोग समिति के उपाध्यक्ष महंत काशीनाथ ने बुधवार को इस समिति का गठन माधव भवन संघ कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में किया। इस बैठक में 15 समर्पण निधि टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों को कार्यक्रम की सफलता के लिए अलग-अलग दायित्व दिए जाएंगे। सभी टीमें 15 जनवरी मकर संक्रांति से जनपद बिजनौर में समर्पण निधि सहयोग के लिए कार्य करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए अपेक्षा से अधिक सहयोग निधि के रूप में समर्पण करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मूलचंद, विभाग कार्यवाह कुलदीप, जिला प्रचारक दीपक, जिला मंत्री विनोद, जिला अभियान प्रमुख प्रताप सिंह, जिला संपर्क अभियान प्रमुख जागेंद्र दत्त, अनिल गोयल, धर्मपाल, प्रदीप गर्ग, पुष्पेंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें