फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को घंटो तक इंतजार करते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों किया इंतजार, तब लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। स्लॉट बुक करने के बाद लोग अपनी बारी आने पर जिला अस्पताल में स्वयं को कोरोनारोधी टीकाकरण कराने पहुंचे तो वहां पर स्टाफ नदारद मिला। लोग इधर-उधर भटकते रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल ने डीएम को अवगत कराया। करीब तीन घंटे बाद वैक्सीनेशन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

एक ओर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। सोमवार को नगर के ही शरद खन्ना, मोहम्मद तसलीम आदि लोग स्लॉट लेने के बाद जिला अस्पताल में अपना टीकाकरण कराने पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां पहुंचने पर स्टाफ, टीकाकरण कक्ष में नहीं मिले। पूछने पर पता चला कि वैक्सीन नहीं है। यह सुनकर कुछ लोग तो लौट गए, लेकिन कुछ लोगों ने इस मामले से वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह को अवगत कराया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएम और सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने टीकाकरण शुरू कराया। सीएमओ डॉक्टर विजय गोयल ने बताया कि सोमवार को शासन ने सात हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण ही नहीं यदि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उन्हें तत्काल ही इसकी सूचना दें, जिससे समय रहते उनका निस्तारण कराया जा सके। कहा कि पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से थोड़े देर के लिए टीकाकरण प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें