फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैजनियां में ईवीएम की खराबी से 20 मिनट रुका रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनियां में ईवीएम की खराबी से 20 मिनट रुका रहा मतदान
विज्ञापन

हल्दौर। नगर व देहात क्षेत्र में नहटौर विधानसभा पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। एसपी सिटी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं गांव पैजनियां में मतदान केंद्र की बूथ संख्या 314 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा, जिसके बाद कर्मचारियों ने ईवीएम ठीक कराकर मतदान शुरू किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने हल्दौर मतदान केंद्र पर निरीक्षण किया। वहीं नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पैजनियां में बूथ संख्या 314 पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब बीस मिनट तक मतदान रुका रहा, वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने ईवीएम ठीक कराकर मतदान शुरू कराया। बल्दिया, नवादा तुल्ला, नांगलजट, चांदा नंगली, लाड़नपुर, महमदाबाद, कुम्हारपुरा, कूकड़ा इस्लामपुर, खासपुरा, कड़ापुर, वाजिदपुर, फड़ियापुर समेत आदि गांवों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें