फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में मतदाताओं ने दबाया सबसे ज्यादा नोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में मतदाताओं ने दबाया सबसे ज्यादा नोटा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ऐसे भी मतदाता रहे, जिन्होंने किसी प्रत्याशी को मत देने की जगह नोटा का इस्तेमाल किया। पहले स्थान पर नजीबाबाद विधानसभा रही, जहां 1372 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं ने मत का प्रयोग अपने हिसाब से किया। मतदाताओं ने किसी न किसी राजनीतिक पार्टी को अपना वोट दिया। सभी विधानसभाओं में कुछ ने नोटा का प्रयोग भी किया। जिले की नजीबाबाद विधानसभा में 1372 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जो संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद नगीना विधानसभा में 1183 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। बिजनौर विधानसभा में 1114 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। नहटौर विधानसभा में 1057 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इसके साथ ही नूरपुर विधानसभा में 946 मतदाताओं ने नोटा दबाया। साथ ही विधानसभा में 853 मतदाताओं ने किसी को अपना मत नहीं दिया। बढ़ापुर विधानसभा में 849 ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं किया। धामपुर विधानसभा में 835 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें