सैनी मतदाताओं के बिखराव से खूब दौड़ी साइकिल
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा सीट गठबंधन के खाते में चली गई। इस सीट पर सपा के उम्मीदवार रामअवतार सिंह 92574 मत लेकर विजयी रहे। दरअसल रामअवतार सैनी समाज से हैं। ऐसे में नूरपुर विधानसभा पर करीब 80 प्रतिशत सैनी समाज के मतदाता अपनी परंपरागत पार्टी भाजपा को छोड़कर सपा के खेमे में चले गए। सजातीय उम्मीदवार को जिताने के लिए सैनी समाज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उधर इस सीट पर मुस्लिमों की गोलबंदी भी भाजपा की हार का कारण बन गई। इस सीट पर पूर्व विधायक स्व. लोकेंद्र चौहान के भाई चंद्रप्रकाश सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे। जिन्हें 86509 वोट ही मिल पाए। चंद्रप्रकाश सिंह दूसरे नंबर पर रहे। यहां पर भाजपा दलितों में ज्यादा सेंधमारी नहीं कर सकी। बसपा उम्मीदवार जियाउद्दीन ने दलितों को अपने पक्ष में रोक लिया। जिस वजह से बसपा 31300 वोट मिले। अगर मुस्लिमों बिखराव हो जाता या सैनी समाज में बंटवारा नहीं होता तो नूरपुर का कमल खिल सकता था।